भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर रविवार को गढ़वा में, भाजपा खेमे में हलचल तेज

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड बीजेपी के संगठन महामंत्री कर्मवीर रविवार को गढ़वा आएंगे। सूत्रों के अनुसार संगठन महामंत्री यहां दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे ।
सूचना के अनुसार संगठन महामंत्री कर्मवीर आरएसएस द्वारा आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे । जबकि यहाँ उनका भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनावी घोषणा पत्र पर मंथन करने के साथ-साथ विधानसभा चुनाव से संबंधित प्रमुख पार्टी से जुड़े लोगों के साथ चर्चा कर सकते हैं।
सूचना के अनुसार संगठन महामंत्री का रविवार का गढ़वा दौरा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वैसे भी गढ़वा जिले में कर्मवीर का आना इसलिए भी महत्व रखता है कि यहां पर भवनाथपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भाजपा ने 2019 के चुनाव में अपना प्रदर्शन दोहराने में कामयाब तो हो गया थी परंतु जिला मुख्यालय से जुड़े गढ़वा सीट भाजपा गावां बैठी थी। खबर है कि इसे लेकर पार्टी काफी गंभीर है तथा इस बार पार्टी की कोशिश है कि हारी हुई सीट गढ़वा पर जितनी जल्दी हो सके, उम्मीदवार का घोषणा किया जाए। संभव है कि संगठन महामंत्री कर्मवीर भले ही गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के बहाने गढ़वा दौरे पर आ रहे हैं परंतु उनका मुख्य निशाना गढ़वा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार की चयन प्रक्रिया से भी फिट बैक लेने का हो सकता है। गढ़वा के साथ-साथ भवनाथपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र पर भी उनकी निगाह रहेगी। इसके अतिरिक्त विश्रामपुर एवं डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र भी चुकी गढ़वा जिले से जुड़ा हुआ कुछ हिस्सा है इसलिए संभव है कि इस संदर्भ में भी संगठन महामंत्री पार्टी के प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले सकते हैं । लिहाजा भाजपा खेमे में कर्मवीर के रविवार के दौरे को लेकर हलचल तेज है । विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी संभावित उम्मीदवार अपनी अपनी स्थिति संगठन महामंत्री के समक्ष कैसे मजबूत हो इसे लेकर जुगाड़ लगाने में आज सक्रिय दिखे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!