बाइक से बाइक टकराया दो घायल

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा-मझिअांव रोड में मेराल थाना क्षेत्र के खोलरा गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में उन पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक मोटरसाइकिल पर सवार मेराल थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव निवासी दीपक तिवारी पिता त्रिभुवन तिवारी एवं दूसरे मोटरसाइकिल सवार गढ़वा थाना क्षेत्र के उंचरी निवासी धीरेंद्र कुमार मेहता पिता सिपाही मेहता शामिल हैं। दोनों घायलों के इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों के स्वजन बेहतर इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में लेकर चले गए।

बताया गया कि दाेनों मोटरसाइकिलों पर सवार युवक मझिआंव से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान खोलरा गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार धीरेंद्र कुमार मेहता ने मोटरसाइकिल सवार दीपक तिवारी को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान दोनों यह घटना घटित हो गई। दोनों मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गई। इस घटना में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। दीपक तिवारी के सिर, चेहरा सहित पूरे शरीर में चोट लगी है। जबकि धीरेंद्र कुमार मेहता का दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!