भवनाथपुर में सड़क दुर्घटना में हुआ घायल, बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: अपने बहनोई के करंट लगने से हुई मृत्यु की सूचना पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए चैनपुर, मतोली गांव निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र बैठा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कर्पूरी चौक के समीप सड़क पार करते समय हुआ, जब उन्हें एक तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक का नंबर जेएच 03 एएम 3985 बताया गया है, और चालक मौके से फरार हो गया।

घायल अवस्था में राजेंद्र बैठा को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में उनका एक पैर टूट गया है।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार की सुबह भवनाथपुर निवासी 45 वर्षीय सुनील बैठा की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर सुनील के साले राजेंद्र बैठा अपने भतीजे अजय कुमार के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने भवनाथपुर पहुंचे थे। कफन का कपड़ा खरीदने के लिए वे बाइक से बाजार जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना पाकर भवनाथपुर थाना के एसआई नारायण शर्मा ने सीएचसी पहुंचकर पीड़ित से जानकारी प्राप्त की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!