भवनाथपुर: अधौरा गांव में बछड़े का कटा सिर मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के पंडरिया पंचायत अंतर्गत अधौरा गांव में शनिवार सुबह रामप्रवेश पाल के घर के सामने बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन और एएसआई नारायण प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से कटा हुआ सिर बरामद कर रामप्रवेश साह से मामले की जानकारी ली।

घटना का विवरण:
रामप्रवेश साह ने बताया कि सुबह उनकी भतीजी ने दरवाजे के बाहर रखी बालू पर ईंट के नीचे कुछ संदिग्ध देखा। जब ईंट हटाई गई, तो बछड़े का कटा हुआ सिर बरामद हुआ। उन्होंने आशंका जताई कि यह घटना उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के उद्देश्य से अंजाम दी गई है। उन्होंने कहा, “गांव के मुस्लिम बहुल इलाके में मेरा घर एकमात्र हिंदू परिवार का है। संभव है कि किसी ने जानबूझकर यह हरकत की हो।”

पुलिस की अपील:
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। थाना प्रभारी ने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना गांव में सांप्रदायिक तनाव का कारण बन सकती है। प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाने और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!