भतीजी से शादी कर बुरे फंसे बिहार के अधिकारी, सरकार ने किया निलंबित, चर्चा में है प्रेम प्रसंग, अपहरण का मुकदमा है दर्ज

रांची: बिहार के एक अधिकारी का प्रेम प्रसंग इन दिनों सुर्खियों में है। इस अधिकारी ने पहले अपनी भतीजी से प्रेम किया और फिर भाग कर शादी कर ली। लड़की के परिजनों ने अधिकारी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। अब बिहार सरकार ने इस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। इस अधिकारी ने प्रेम की दीवानगी में रिश्ते को भी तार तार किया और शर्मसार किया है। इसलिए अधिक चर्चा हो रही है। दरअसल बेगूसराय नगर निगम के उपनगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार का प्रेम प्रसंग लंबे समय से अपनी भतीजी सजल सिंधु से चल रहा था। पिछले दिनों उन्होंने गुपचुप तरीके से भाग कर भतीजी सजल सिंधु से 14 अगस्त को खगड़िया के एक मंदिर में शादी कर ली। इधर लड़की के परिजनों को जब सजल सिंधु के भागने की जानकारी मिली तो वह भौचक रह गए। यकीन नहीं हुआ की ऐसी घटना भी हो सकती है। वैशाली जिले के हाजीपुर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव का यह मामला है। लड़की का गांव यहीं हैं। लड़की के परिजनों ने शिव शक्ति कुमार पर सजल सिंधु को अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है। इधर, नगरउप आयुक्त शिव शक्ति कुमार बिना किसी सूचना के 13 अगस्त से कार्यालय से गायब हैं। राज्य सरकार को जब इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो सरकार ने कल उन्हें निलंबित कर दिया है। इधर शिव शक्ति कुमार और उनकी भतीजी जो अब पत्नी बन चुकी है। सजल सिंधु का कहना है कि हम लोगों ने प्यार किया है और प्यार को शादी का रूप दिया। हमारा कोई अपहरण नहीं हुआ है। अपहरण का आरोप झूठा है। इधर शिव शक्ति कुमार भी खुलकर अपने प्रेम का इजहार कर रहे हैं। चाचा भतीजी की शादी बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!