बरडीहा: विधवा महिला 3 साल से न्याय के लिए भटक रही, अनुकंपा नौकरी और सरकारी लाभ नहीं मिला

Location: Manjhiaon



बरडीहा प्रखंड के अनुसेवक सुरेश रजवार की मृत्यु को तीन साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन उनकी विधवा पत्नी कलिंदा देवी को अब तक कोई सरकारी सहायता या अनुकंपा पर नौकरी नहीं मिल सकी है। 14 जुलाई 2021 को सुरेश रजवार की तनाव के चलते आत्महत्या से मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से उनकी पत्नी अपने चार छोटे बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन कर रही है।

कलिंदा देवी ने प्रखंड और उपायुक्त कार्यालय तक कई बार आवेदन दिया, लेकिन उन्हें ना कोई आर्थिक सहायता प्राप्त हुई और ना ही नौकरी का अवसर। कलिंदा देवी ने उपायुक्त से जल्द से जल्द अनुकंपा नौकरी और सरकारी लाभ प्रदान करने की गुहार लगाई है।

बीडीओ का बयान:
प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने इस मामले को गंभीर और पेचीदा बताया। उन्होंने बताया कि सुरेश रजवार की पहली पत्नी की मृत्यु नक्सली हिंसा में हुई थी, जिसके बाद सुरेश को अनुकंपा नौकरी मिली थी। अब पहली पत्नी से उनकी एक पुत्री भी अनुकंपा नौकरी का दावा कर रही है, जिससे मामला और जटिल हो गया है।

सहाय ने बताया कि इस मामले में उपायुक्त शेखर जमुआर ने झारखंड सरकार के प्रधान सचिव से मार्गदर्शन मांगा है। मार्गदर्शन मिलने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि किसे सरकारी सहायता और अनुकंपा नौकरी दी जाएगी। अगर मार्गदर्शन स्पष्ट नहीं होता है, तो यह मामला न्यायालय में भी जा सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!