बालू 5000 रु ट्रैक्टर कैसे बनेगा अबुआ आवास?

Location: Garhwa

गढ़वा:झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना को लेकर जिला प्रशासन लगातार दबाव बना रहा है । प्रशासन की ओर से लाभुकों के चयन से लेकर निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश पंचायत सचिव से लेकर तमाम संबंधित कर्मचारियों पर तो दिया जा रहा है, पर लाख तक का सवाल है कि अबुआ आवास योजना की निर्माण के लिए लाभुक बालू लांए तो लांए कहां से?

एनजीटी का रोका लगा हुआ मानो बालू माफिया का बल्ले बल्ले हो गया। जग जाहिर है कि बालू माफिया बरसात से पहले अपने-अपने सुरक्षित ठिकानों पर बालू का भंडारण कर चार, पांच गुणा ज्यादा दाम पर लोगों को बालू उपलब्ध कराते हैं पर बालू का यह भंडारण जिला प्रशासन के निगाह से दूर रहती है।
लिहाज बालू का कृत्रिम अभाव बताकर बालू माफिया अबैध कारोबार तो कर रहे हैं पर बालू की कीमत 5000 प्रति ट्रैक्टर से नीचे नहीं है ।5000 प्रति ट्रैक्टर बालू जितना चाहिए बालू माफिया उपलब्ध करा देंगे, ऐसे में गरीबों का प्रधानमंत्री आवास योजना हो अथवा अबुआ आवास योजना इसका निर्माण कैसे पूरा होगा यह यक्ष प्रश्न है। जिसका उत्तर प्रशासन के पास नहीं है, यदि है तो प्रशासन को आवास जैसे सरकारी योजना के निर्माण के लिए योजना की स्वीकृति के साथ ही बालू कहां से मिलेगा इसका भी व्यवस्था करनी चाहिए, परंतु प्रशासन ऐसा करने को तैयार नहीं है। प्रशासन के पास इस सवाल का जवाब है कि आखिर एनजीटी के रोग के बाद आवास योजना जैसे विकास कार्य में बालू कहां से उपयोग किया जा रहा है?

इसमें कोई संदेह नहीं की अभी भी बालू माफिया के द्वारा जो विभिन्न ठिकानों पर हजारों ट्रैक्टर बालू भंडारण कर ऊंची कीमत पर विक्रय किया जा रहा है, उसे यदि ईमानदारी पूर्वक सीज कर सार्वजनिक किया जाए तो हजारों आवास जैसी योजना एनजीटी के प्रतिबंध की तिथि पूरा होने के बाद तक भी होता रहेगा ,परंतु ऐसा संभव नहीं है क्योंकि बालू माफिया का रसुक इतना हैवी वेट है कि अधिकारी ऐसे अवैध भंडारण की ओर निगाह डालने में या तो खतरा महसूस करते हैं या कहीं न कहीं अवैध बालू भंडारण में इनकी भी भूमिका रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!