सर्वर के साथ नेटवर्क ने मईया सम्मान निधि योजना पर फेरा पानी, सगमा प्रखण्ड के पांच पंचायतों में सिर्फ दो का हुआ आनलाइन

Location: सगमा

सगमा,गढ़वा

झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी मईया सम्मान निधि योजना के लिए लगाए गए प्रथम दिन के शिविर में सर्वर डाउन रहने एवम नेटवर्क की समस्या के कारण सिर्फ मात्र दो फार्म का आन लाइन फर्म किया जा सका है विदित हो की झारखंड सरकार के द्वारा इक्कीस से पचास वर्ष तक के सभी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उदेस्य से एक हजार प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दिया जाना है इसे लेकर भारी ताम झाम के साथ सभी पंचायत सचिवालय में विशेस शिविर का आयोजन तीन अगस्त से दस अगस्त तक किया जाना है इसे लेकर सगमा प्रखण्ड के सभी पांच पंचायतों में मईया सम्मान निधि योजना शिविर के प्रथम दिन सर्वर डाउन होने के साथ नेटवर्क नही मिलने से सोनडिह पंचायत में एवम कट्टर कला पंचायत में एक एक फार्म का आन लाइन किया गया है जबकि बीरबल पंचायत सगमा पंचायत तथा घघरी पंचायत में फार्म ऑनलाइन करने की उपलब्धि शून्य रहा । इस योजना को लेकर भारी बारिश के बावजूद सभी पंचायत सचिवालय में महिलाओं की भारी भीड़ देखा गया ।शिविर में उपस्थित नाराज महिलाओं का कहना था की अपनी खेती बारी का काम बंद कर शिविर में पहुंचे है मगर दिन भर खड़ा रहने के बाद घर लौटना पड़ रहा है ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Shreekant Choubey

Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!