पीडीएस दुकान में ई-केवाइसी का काम अभी भी जारी

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर के वार्ड नम्बर 26 के पीडीएस दुकान में अभी जून माह तक केवाईसी किया जा रहा है।अभी भी लोग केवाईसी करवाने के लिए पीडीएस दुकानदार के पास पहुंच रहे है।पीडीएस दुकानदार विनोद कुमार गुप्ता ने बताया की अभी जो ग्राहक अपना केवाईसी नहीं करवाए हैं।वह यहां पहुंच कर अपना केवाईसी करवा सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी हाल में केवाईसी नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने केवाईसी को पूरा करने के लिए छूटे हुए लोगों के लिए पूरे राज्य में समय सीमा बढ़ा दी है।अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है और आपको राशन कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा।उन्होंने ने कहा की राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी सभी पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी वाले अनाज और अन्य खाद्य पदार्थ प्राप्त करने के लिए बेहद जरूरी है। इसमें आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ना और विवरणों का सत्यापन करना होता है।यह सुनिश्चित करने के लिए कि केवल पात्र लाभार्थियों के पास ही राशन कार्ड है।उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने राशन कार्ड ई-केवाईसी को पूरा करने के लिए 30 जून 2025 की समय सीमा निर्धारित की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि इस समय तक लोग अपना-अपना केवाईसी जरूर करवा ले।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!