बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी भारतीय जनता पार्टी

Location: रांची


रांची : भारतीय जनता पार्टी झारखंड में विधानसभा का चुनाव प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में लड़ेगी। पत्रकारों से बात करते हुए यह घोषणा असम के मुख्यमंत्री व झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमता विश्व सरमा ने आज रांची में की। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी पार्टी के अध्यक्ष हैं इसलिए चुनाव का नेतृत्व वही करेंगे। प्रत्याशियों की घोषणा और चयन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह काम केंद्रीय नेतृत्व का है। मैं तो सिर्फ यहां कमल खिलाने के लिए प्रयासरत हूं। प्रत्याशी कौन होगा यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि कैसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। इसी दिशा में सभी लोग काम कर रहे हैं। मैं भी यही कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन सरकार के झूठे वादे से ऊब चुकी है। मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणा करते हैं। उसपर अमल नहीं करते।
2019 में उन्होंने जो घोषणा की थी, जो वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए। अब चुनाव नजदीक आने पर महिलाओं को गुमराह करने के लिए मईया सम्मान योजना लेकर आए हैं। इससे कुछ होने को नहीं है। उनके वादे पर जनता भरोसा करने वाली नहीं है। 5 सालों में कुछ नहीं किया तो अब 2 महीने में क्या कर लेंगे।
कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की हत्या और बलात्कार की घटना पर उन्होंने दुख जताते हुए ममता बनर्जी सरकार को घेरा।
कुछ दिनों पहले केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा था कि पार्टी बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। आज इस पर असम के मुख्यमंत्री ने भी मुहर लगा दी।
इधर असम के मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों, मंच मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई टिप

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!