अरसली उतरी में पुलिया निर्माण की मांग, विधायक को लिखा पत्र

भवनाथपुर: प्रखंड के अरसली उतरी पंचायत की भाजपा महिला मोर्चा संयोजक प्रियंका देवी ने क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही को पत्र लिखकर गड़ले नदी पर पुलिया निर्माण की मांग की है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि गड़ले नदी के दूसरी ओर लगभग 15 घरों की आबादी है, जहां सैकड़ों लोग निवास करते हैं। नदी पार करना ग्रामीणों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है, खासकर बरसात के दिनों में जब स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, और लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो जाती है।

प्रियंका देवी ने बताया कि गड़ले नदी के किनारे छठघाट भी स्थित है, और दूसरी ओर डिहवार पूजा का स्थल है। जब नदी का जलस्तर बढ़ता है, तो लोगों को पूजा के लिए नदी पार करना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। उन्होंने विधायक से इस नदी पर पुलिया का निर्माण करवाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की अपील की है, ताकि लोगों के आवागमन में सहूलियत हो सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!