एस डी मेमोरियल एकेडमी में हृदय दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

Location: Meral

मेराल: एस डी मेमोरियल एकेडमी स्कूल में रविवार को विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में भाषण और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 और 7 के छात्र-छात्राओं ने हृदय के महत्व, उसके कार्य और इसे स्वस्थ रखने के उपायों पर भाषण दिया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सामने मानव शरीर में हृदय की भूमिका, हृदय का कार्य करने का तरीका, हृदय की सुरक्षा और हृदयाघात के कारणों पर अपनी जानकारी साझा की।

शनिवार को प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के प्राचार्य और विज्ञान शिक्षक अरुण कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय हृदय दिवस के महत्व पर सामूहिक जानकारी दी थी, जिससे छात्रों में प्रतियोगिता के प्रति उत्साह बढ़ा।

विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र नेए बताया कि छात्रों को किताबों के माध्यम से हृदय के बारे में पढ़ने के साथ-साथ प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के जरिए व्यवहारिक जीवन में जागरूक रहने की प्रेरणा दी गई, ताकि वे खुद और अपने परिवार का स्वास्थ्य बेहतर ढंग से समझ सकें।

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से दीपिका कुमारी, काजल कुमारी, सचिन कुमार, सूर्यकांत गुप्ता, गुलाम गौस, नूरी मुस्सरत, और कक्षा 7 से शिवम कुमार, शशि शेखर, अजमेरुल हक, अलिजा प्रवीण, आरती खातून, शबनम प्रवीण, सुहाना नाज, पीहू कुमारी और आयुष चौबे ने भाग लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!