पीस कमेटी की बैठक रही हंगामेदार, दशहरा शांति और सौहार्द से मनाने पर जोर

Location: Manjhiaon

मझिआंव: दशहरा पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से रविवार को थाना परिसर में सीओ शंभू राम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मूर्ति विसर्जन और रूट चार्ट सहित कई मुद्दों पर दोनों समुदायों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। तलशबरिया पंचायत के घुरुआ, तलशबरिया और चक्का अधौरा के मुद्दे विशेष रूप से चर्चा का केंद्र बने।

बैठक के दौरान रामनवमी पर्व में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तलशबरिया पंचायत में झंडा उखाड़े जाने का मुद्दा भी उठा। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि उन्होंने पुलिस बल के साथ जाकर रामनवमी का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराया था। पंचायत की मुखिया महताब आलम ने सुझाव दिया कि जब हिंदू समुदाय का जुलूस निकले, तो नमाज के समय इसे रोक दिया जाए। इस पर हिंदू समुदाय के लोग नाराज हो गए और शिव शक्ति संघ दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी विक्की सिंह ने सवाल किया कि अगर मंदिर में आरती के समय कार्यक्रम बंद नहीं होते, तो जुलूस क्यों रोका जाए?

थाना प्रभारी ने दोनों समुदायों को समझाते हुए कहा कि ना ही हिंदू समुदाय का जुलूस रोका जाएगा, और ना ही मुस्लिम समुदाय का कार्यक्रम। अगर किसी ने कानून हाथ में लिया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुखिया महताब ने बताया कि तलशबरिया चौक पर दशहरा के जुलूस के दौरान विवाद उत्पन्न हो सकता है, इस पर थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अगर कोई उपद्रव हुआ तो उसकी जिम्मेदारी मुखिया की होगी।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पदाधिकारी अपने जुलूस के लाइसेंस की फोटो कॉपी जमा करेंगे और रूट चार्ट के अनुसार ही जुलूस निकलेगा। अधिकांश मूर्ति विसर्जन 13 अक्टूबर को दशहरा के दिन सुबह में करने की बात तय की गई। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मिल-जुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की सहमति व्यक्त की।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि शोभा जयसवाल, एसआई संजय कुमार मुंडा, एएसआई आलोक कुमार, समाजसेवी मारुति नंदन सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी, पूर्व वार्ड पार्षद अनीता देवी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!