अमर बाउरी के साथ चंपई सोरेन से मिले असम के मुख्यमंत्री, लोबिन भी शामिल हो रहे हैं आज भाजपा में

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ग्रहण की है। मिलन समारोह में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। चंपई सोरेन के भाजपा में आने से भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता खुश हैं। क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक मजबूत नेता पार्टी में शामिल हो गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी के साथ आज सुबह चंपई सोरेन के आवास पर पहुंचे। चंपई सोरेन में काफी देर तक विचार विमर्श के बाद दोनों नेता बाहर निकले। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरमा ने कहा कि कल चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। आज उनके आवास पर आकर मैंने उन्हें बधाई दी। आज कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। मैंने उन्हें असम आने और मां कामाख्या का दर्शन करने और मेरे घर पर नाश्ता खाना के लिए बुलाया है। मैं यहां निमंत्रण देने आया था। इधर आज ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!