अखिल भारतीय विद्यार्थी ने एस.एस.जे.एस नामधारी महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा पांच सूत्री मांग पत्र

Location: Garhwa

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा एस.एस.जे.एस नामधारी महाविद्यालय के प्राचार्य डा.विनोद पाठक को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र के माध्यम से महाविद्यालय में विद्यार्थियों के पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था करने,सूचना पट्ट पर समय सारिणी प्रकाशन साथ ही सूचना पट्ट पर विषयवार शिक्षकों की सूची प्रकाशित करने एवं शिक्षकों को विभाग वार बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को मांग किया है। महाविद्यालय में विभिन्न काउन्टर एवं विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की टेबल बदली जाए। स्नातक के सभी विषयों में पुन: चांसलर पोर्टल शुरू करने का मांग किया। जिला संयोजक शुभम तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। कालेज में मूलभूत सुविधाएं की कमी है। कॉलेज के दीवार भी जर्जर होने लगे हैं। शिक्षकों कर्मचारियों की कमी के अलावा कई समस्याएं हैं। जिससे छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महाविद्यालय की समस्या से संबंधित प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर इसे दूर करने की दिशा में पहल करने को कहा गया है। नगर मंत्री अखिल कुमार ने कहा कि नामांकन के लिए अभी भी विद्यार्थी घूम रहे है, इसलिए चांसलर पोर्टल दोबारा खोलना चाहिए। महाविद्यालय में व्याप्त कमियों को अविलंब दूर नहीं होती है तो हमलोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौपने वालों में सुगंध बघेल, सचिन चौबे, नीरज कुमार, राजेश पासवान, राजा कुमार, सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!