अज्ञात अपराधियों ने बंशीधर नगर के नरखोरिया में10 राउंड फायरिंग कर फैलाया दहशत, जांच में जूटी पुलिस

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :- थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में एनएच 75 पर बीती रात 10 राउंड गोली चलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला आने के बाद शुक्रवार के सुबह स्थानीय थाना पुलिस ने घटना स्थल के समीप से पांच खोखा बरामद कर अनुसंधान में जुट गया है।

घटना के बाद आसपास में दहशत फैल गया है। घटना के बारे में आस पास के लोगो ने बताया कि रात्रि में लगभग 1 बज कर 30 मिनट पर गोली चलने का आवाज सुनने के बाद घर से बाहर निकल कर दरवाजा से देखा कि घर से पश्चिम दिशा में कुछ दूर पर एन एच 75 पर दो बंद गाड़ी खड़ा है। और लोग हवा में गोली चला रहे है। लोगो ने बताया कि डर से अपने घर में घुस गए। लोगो ने बताया कि घटना के कुछ देर के बाद पश्चिम दिशा से आ रहे पुलिस का गस्ती वाहन देख दोनो वाहन पर सवार होकर लोग पूरब की दिशा में भाग निकले। घटना के बाद एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक घटना स्थल पर पहुंच कर पांच खोखा बरामद किया।तथा उस मार्ग से जाने वाले कई घरों में लगाए गए सीसी टीवी का जांच किया।इस मामला में एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने बताया की घटना स्थल से खोखा बरामद किया गया है।और अनुसंधान जारी है। जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!