सरकारी उपेक्षा से नाराज मझिआंव सभी 106 वार्ड सदस्य इस्तिफा देने पहूचे प्रखंड कार्यालय

Location: Manjhiaon

मंझिआंव: राज्य सरकार की उपेक्षा से नाराज मंझिआंव प्रखंड के सभी पंचायतों के सभी 106वार्ड सदस्य में से 44वार्ड सदस्य शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुँचकर सामूहिक रूप से हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत को उनके कार्यालय कक्ष में स्तिफा सौपा।लेकिन उनके द्वारा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। और अपने उच्चाधिकारी को सुचित करने एवं समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया गया।
इस संबंध में मोरबे पंचायत के वार्ड सदस्य सह संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि मंझिआंव प्रखंड के वार्ड सदस्यों को पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव, रोजगार सेवक के अलावें पदाधारियों द्वारा किसी भी विकास कार्यों में कोई सलाह नही ली जाती है, और ना कोई जानकारी दी जाती है,तथा मनमाने तरीके से पंचायत में विकास कार्य किये जा रहे हैं।वार्ड सदस्यों ने अपना दु:खड़ा सुनाते हुए कहा कि वे सभी 01जून2022को निर्वाचित होकर आये हैं, उस दिन से लेकर आज तक उन्हें किसी भी तरह का सरकारी लाभ नहीं मिला है,वार्ड सदस्यों ने कहा कि कई गरीब वार्ड सदस्यों को मिट्टी के खपड़ैल घर गिरने के बाद भी उन्हें अबुआ आवास इसलिये नही मिल रहा है कि उनपर जनप्रतिनिधि के नाम से जाने जाते हैं,यही नहीं उन्हें मइँया सम्मान योजना के लाभ से उनके महिला वार्ड सदस्यों एवं पुरुष वार्ड सदस्यों के घर परिवार में महिलाओं को इस योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया है,इस तरह की उपेक्षा से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गया है, उन्हें मात्र पांच सौ रुपया महीने का मानदेय मिलता है,यानी मात्र 16 रुपये 66 पैसे प्रतिदिन मिलते हैं, और जनप्रतिनिधि होने के कारण मजदूरी भी नही कर सकते, जिससे कि उनका घर परीवार भी चल सकें ।इस कारण वे भुखमरी के कगार पर आ गए हैं।इस कारण वे अब वार्ड सदस्य के रूप में अपने अपने पंचायत में कार्य नही कर सकते हैं,साथ ही करमडीह पंचायत के वार्ड सदस्य मोहम्मद अली अंसारी एवं मोरबे पंचायत के वार्ड सदस्य रुक्मिणी देवी सहित अन्य वार्ड सदस्यों ने बताया कि वार्ड सदस्य का पंचायत में कोई आवश्यकता ही नहीं था तो आखिरकार चुनाव आयोग के द्वारा वार्ड सदस्यों की चुनावी ही क्यों कराया गया।
इधर इस संबंध में बीडीओ सतीश भगत ने वार्ड सदस्यों की समस्या को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है, यह समस्या उनके स्तर से ऊपर का है, वार्ड सदस्य अपनी बातों को सरकार के समक्ष रखें तभी समाधान हो सकता है,वैसे उनकी समस्या को वरीय अधिकारियों तक पहुंचा दिया जायेगा।
इस मौके पर वार्ड सदस्य के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार, श्री राम मनोज पासवान, नंद देव राम ,सपना देवी ,आरती देवी, शेख शकील अहमद ,मोहम्मद आले अंसारी, धनंजय गुप्ता शेषमनी कुमार, सूजांती देवी, रुखसार वीबी, सरस्वती देवी सरिता देवी, निर्मला देवी सहित अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!