Location: Garhwa

हाई मास्ट लाइट से गांव-गांव होगा जगमग : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने 14 हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विधायक विधायक मद से अधिष्ठापित हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन मंत्री श्री ठाकुर ने मेराल प्रखंड के बसरिया गांव स्थित स्कूल के समीप आयोजित कार्यक्रम में फीता काटकर एवं स्वीच दबाकर किया।
मौके पर मंत्री ने कहा कि हाई मास्ट लाइट पहले सिर्फ शहरों में ही देखने को मिलता था। परंतु उन्होंने गढ़वा के प्रत्येक गांव में हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। अब गढ़वा का प्रत्येक गांव हाई मास्ट लाइट की रौशनी से जगमग होगा। आज गढ़वा प्रखंड में दो, मेराल में छह, रंका में एक, रमकंडा में तीन तथा डंडा प्रखंड में लगे दो हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि जनता जो चाहेगी वही होगा। गढ़वा के लोगों ने चाहा कि गढ़वा की तस्वीर बदल जाए, तो अब गढ़वा की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। पहले के गढ़वा और आज के गढ़वा में कोई तुलना नहीं है। राज्य के सबसे पिछड़े जिले में शुमार गढ़वा आज विकसित जिलों की श्रेणी में खड़ा हो गया है। यह सब गढ़वा वासियों की ही देन है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में सभी लोग पुनः सेवा का मौका दें। ताकि गढ़वा अग्रणी जिलों में सबसे ऊपर खड़ा हो सके। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दीपमाला, रविंद्र, सुडो, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!