Location: रेहला

22 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, गिरफ्तार चोर गिरोह में11 महिलाएं भी शामिल
रेहला 20 पलामू एवं लातेहार जिला पुलिस ने संयुक्त विशेष अभियान में ग्यारह पुरुष और ग्यारह महिला चोरों को गिरफ्तार किया है ।
यह जानकारी आज पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने देते हुए बताया कि चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर पलामू और लातेहार पुलिस के बीच समन्वय बना कर अनुसंधान किया गया, तब यह गिरफ्तारी संभव हो पाईं ।
इस मामले में एक सोने-चांदी के खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारी को भी गिरफ्तार किया गया है। यह चोरी के आभूषण इनसे खरीदा करता था ।
रमेशन ने बताया कि ” सभी चोर मध्य प्रदेश के गुना जिले के हैं, जो डालटनगंज तथा लातेहार स्टेशन के नजदीक खानाबदोश की तरह रहते थे ।”
पुलिस ने गिरफ्तार चोर के पास से 48500 नकद, दो बड़ा पेचकश, 3 टोर्च, 3 गुलेल, 3 लोहे का रड, 1 लोहे का डाई, 8 मोबाइल, चांदी का सामान और बैलून फूलाने का सामान और स्टेण्ड बरामद किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!