पूर्व सीएम चंपई सोरेन का स्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, पांच घायल

Location: रांची


रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सुरक्षा में लगा एक स्कॉट गाड़ी मंगलवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक जवान की मौत हो गई, जबकि पांच जवान जख्मी हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चंपई सोरेन कल रात दिल्ली से कोलकाता लौटे थे। वहां से वह अपने सरायकेला स्थित गांव पहुंचे। गांव में उन्हें पहुंचा कर स्कॉर्ट गाड़ी पुलिस कर्मियों को लेकर लौट रही थी। इसी बीच देर रात करीब 2:00 बजे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। मृत जवान का नाम विनय बान भान सिंह है। विनय चालक था और वही गाड़ी चला रहा था। वह पश्चिम सिंहभूम जिले के खुटपानी का रहने वाला है। घायलों को इलाज के लिए टीएमसी में भर्ती कराया गया। दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!