मझिआँवपशु चराने से मना करने पर वृद्ध पर लाठी से हमला, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

Location: Manjhiaon

मझिआँव थाना क्षेत्र के करकटा गाँव में खेत में पशु चराने को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया। करकटा निवासी शरीफा राम (लगभग 58 वर्ष) को इतने बुरी तरह पीटा गया कि उनका दाहिना हाथ टूट गया और उन्हें गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल रेफर करना पड़ा।

घायल द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार शाम लगभग 4 बजे उनकी सरसों की फसल में शंकर राम की बकरियाँ चर रही थीं। विरोध करने पर जयंत राम (लगभग 20 वर्ष) ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें धक्का-मुक्की की और धमकी दी। इसी बीच जयंत के पिता शंकर राम लाठी लेकर मौके पर पहुँचे और शरीफा राम पर सिर पर प्रहार करने की कोशिश की। घायल ने दाहिने हाथ से वार को रोकने का प्रयास किया, जिससे उनका हाथ टूट गया और वे रक्तरंजित होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद पिता-पुत्र दोनों मौके से फरार हो गए।

घायल किसी तरह थाना पहुँचे, जहाँ से उन्हें रेफरल अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। एक्स-रे में हाथ टूटने की पुष्टि हुई है। घायल ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

डरे-सहमे शरीफा राम ने शंकर राम (पिता—स्व. बुद्धू राम) एवं जयंत कुमार राम (पिता—शंकर राम) पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई ह

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!