जमीन विवाद के निपटारे को लेकर रंका थाने में थाना दिवस का आयोजन, नौ मामलों का हुआ समाधान

Location: Ranka


रंका (गढ़वा): खेती के समय में भूमि विवादों में बढ़ोतरी को देखते हुए विधि-व्यवस्था को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रंका थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमीन से जुड़े विभिन्न गांवों से आए कुल नौ मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से समाधान किया गया।

लंबे समय से चल रहे कई मामलों में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के प्रति अपने मतभेद खत्म करने पर खुशी जाहिर की। थाना दिवस के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त पहल से मामलों को आपसी सहमति के आधार पर सुलझाया गया।

थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में भूमि से जुड़े छोटे-छोटे विवादों को लेकर कहासुनी, मारपीट और शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसी कारण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना दिवस का आयोजन कर ऐसी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक रोहित रंजन सिंह, अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी, पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान और अंचल निरीक्षक परमानंद गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।

जिन गांवों से भूमि विवाद के मामले आए, उनमें रंका, खपरो, मानपुर, लिदीकंडा, बिश्रामपुर, दुधवल और बान्दू समेत अन्य गांव शामिल थे। सभी मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!