मंडल डैम से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Location: Garhwa


गढ़वा। मंडल डैम परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने शनिवार को रंका प्रखंड अंतर्गत विश्रामपुर पंचायत के बरवाहा टोला में चिन्हित पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला टोपनो और अंचल अधिकारी शिवपूजन तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

मौके पर उपायुक्त श्री यादव ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने आश्वस्त किया कि चिन्हित स्थल पर पुनर्वासित होने वाले परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यहां निवास कर रहे पुराने ग्रामीणों को भी सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और स्वच्छता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विस्थापन किसी के लिए पीड़ा का कारण न बने, बल्कि यह नए अवसर और बेहतर जीवन की दिशा में कदम हो। उन्होंने यह भी बताया कि पुनर्वास स्थल पर आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

प्रशासन का उद्देश्य है कि मंडल डैम परियोजना का क्रियान्वयन सफलता से हो और इससे प्रभावित प्रत्येक परिवार को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक पुनर्वास मिले।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!