भवनाथपुर में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मेला, परिवार नियोजन को लेकर दी गई जानकारी

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर (गढ़वा)। विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवनाथपुर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।

डॉ. सिंह ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों से अवगत कराना और परिवार नियोजन के महत्व को समझाना है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर भारी दबाव पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक परिवार को छोटा परिवार रखने का संकल्प लेना चाहिए।

मेले में लोगों को गर्भनिरोधक साधनों, नसबंदी और परिवार नियोजन की विभिन्न पद्धतियों की जानकारी दी गई। आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए जांच शिविर भी लगाया गया।

इस मौके पर सीएचसी के डॉ. रंजन दास, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. पंकज पाठक, डॉ. अभिनीत विश्वास, डॉ. जेपी ठाकुर, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक, डॉ. फैज, अनूप कुमार, अरुण लकड़ा, अनुज कुमार, फैमिली प्लानिंग बीटीटी वीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!