25 साल पर साढ़े चार साल पड़ेगा भारी : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को गढ़वा प्रखंड के लगभग एक दर्जन गावों में जनसंवाद का आयोजन किया। संग्रहे खूर्द, परिहारा एवं महुलिया पंचायत के विभिन्न गावों में आयोजित जनसंवाद में मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान किया। जबकि शेष समस्याओं का यथाशीघ्र निदान के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने संग्रहे खुर्द पंचायत के ग्राम जाला में दुर्गा मंडप के समीप, ग्राम बिनवाडीह में दुर्गा मंडप के समीप, संग्रहे खूर्द गांव के पंचायत भवन में समीप, ग्राम संग्रहे कला के टोला झपहा में, संग्रहे बस स्टैंड में, ग्राम चमरही मस्जिद के समीप, ग्राम गिदहा में चबुतरा के समीप, परिहारा देवी मंडप के समीप, कितासोती कला में देवी मंडप के समीप तथा महुलिया में छठ घाट शिव मंदिर के समीप जनसंवाद का आयोजन किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य में वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पूरे झारखंड में काफी तेजी से विकास कार्य हो रहा है। मूलभुत सुविधाओ सहित सामाजिक क्षेत्रों में भी काफी कार्य किया गया है। राज्य के सबसे पिछड़े जिलों में शुमार गढ़वा में जिस तरह से पिछले साढ़े चार वर्षां में ऐतिहासिक विकास कार्य हुआ है, पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी। 19 साल में साढ़े चार साल का कार्यकाल भारी पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास एवं जनसेवा करने की नियत होनी चाहिए। जनता को वोट का मशीन समझकर छलावा करने से विकास कार्य नहीं होता है। उन्होंने कहा कि विकास विरोधियों ने कदम-कदम पर टांग अड़ाया, जनहित के कार्यां में काफी परेशानी खड़ी की। फिर भी गढ़वा नंबर वन बन गया। अब गढ़वा की बदली हुई सुरत देखकर विरोधियों की नींद और चैन उड़ गई है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, गुड्डु अंसारी, इमाम अंसारी, बिहारी चौधरी, जगदीश उरांव, लाल बहादुर चौधरी, सुभाष बिंद, श्याम लाल बिंद, विपेश बिंद, यूनुस खान, प्रेम राम, बाबर खान, विनोद राम, पिंटु राम, हाशिम अंसारी, रियाज, तनवीर खान, शेख अजीम, शेख शहंशाह, खुशबुद्दीन खान, रईस अंसारी, संजय सिंह, भगीरथी, श्रीनिवास, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!