मंत्री ने रोजगार मेला में चयनित अभ्यर्थियों को दिया ऑफर लेटर

Location: Garhwa

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय गढ़वा द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन आज दिनांक- 09 सितंबर 2024 को स्थानीय टाउन हॉल, गढ़वा में किया गया, जिसमें SIS, LIC, Sodexo Pvt Ltd, AISECT, किसमती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट जैसे कुल 16 निजी क्षेत्र के नियोजकों ने भाग लिया। रोजगार मेला में विभिन्न पदों हेतु कुल 1600 रिक्तियां प्राप्त हुई। रोजगार मेला में 470 से अधिक युवक युवतियों की भीड़ थी। उपस्थित युवक युवतियों ने 188 रिक्तियों के लिए अप्लाई किया, जिसमें रिक्तियों के विरुद्ध कुल 63 युवक/युवतियों को ऑफर लेटर उपलब्ध कराई गई। रोजगार मेला का शुभारंभ सूबे के माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा खेल कूद विभाग मिथलेश कुमार ठाकुर एवं उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

रोजगार मेला में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं उपस्थित नियोजकों के बीच स्वागत भाषण जिला नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार द्वारा दिया गया। इस रोजगार मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी के अतिरिक्त सुधेश कुमार मेहता, प्रकाश पांडेय, नवनीत कुमार, हिमांशु सिंह, काजू कुमार आदि समेत विभीन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!