22 दिन पहले जयनगरा स्कूल जाते लापता 8वीं की छात्रा का अता पता नहीं ,पुलिस को नहीं मिली अभी तक कोई सुराग

कांडी थाना क्षेत्र के भुड़वा गांव निवासी एक लड़की के जयनगरा मिडिल स्कूल जाने के दौरान गायब होने के 22 दिन बाद भी कोई अता पता नहीं है। कांडी थाना पुलिस को भी एफआईआर के 19 दिन बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने उस नाबालिग लड़की के अपहरण व पोक्सो एक्ट के मामले में जयनगरा गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर 3 अगस्त 2024 शुक्रवार को ही जेल भेज दिया है। इस मामले में लड़की के पिता ने 2 अगस्त 2024 गुरुवार को अपनी लड़की सुमन कुमारी (बदला हुआ नाम) के अपहरण करने व प्यार के जाल में फंसाने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया था। कांडी थाना क्षेत्र के खरौंधा पंचायत अंतर्गत भुड़वा गांव निवासी नागेन्द्र मेहता की एक नाबालिग लड़की 30 जुलाई मंगलवार की सुबह से लापता है। उक्त लड़की मध्य विद्यालय जयनगरा के वर्ग आठ में पढ़ती है। वह मंगलवार को पौने नौ बजे स्कूल ड्रेस में घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसके हाथ में एक दो किताब कॉपी भी थी। जिसे उसने गांव के ही बांस की बंसवारी में फेंक कर पैदल ही दक्षिण की ओर चली गयी थी। काफी खोज बीन के बाद भी अभी तक उसका कोई अता पता नहीं चल सका है। लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर जयनगरा गांव निवासी सुभाष पासवान के पुत्र धीरज कुमार पासवान 19 वर्ष के खिलाफ अपनी लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर थाना ले गयी। पूछताछ करने व मोबाईल की जांच करने पर लड़की के साथ उस लड़के की जान पहचान व प्रेम संबंध होने का साक्ष्य मिला था। उसके बाद पुलिस ने उक्त लड़का को 3 अगस्त को जेल भेज दिया था। लेकिन अभी तक उक्त लड़की का कोई पता नहीं चल सका। लड़का व लड़की के बीच में प्रेम है इसका भंडाफोड़ सोमवार 29 जुलाई 2024 को स्कूल में ही हुआ था। जब उक्त लड़की वर्ग पांच में पढ़ने वाले एक लड़के को जो उक्त लड़का का पड़ोसी है को एक चिठ्ठी दे रही थी। जिसे स्कूल के शिक्षक देख लिए और उस चिठ्ठी को उस लड़का से छीनकर जब्त कर लिए। उसके बाद लड़की के पिता को स्कूल में बुलाकर मामले की जानकारी दी गयी थी। इस विषय में थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया कि लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी है। लेकिन अभी तक पता नहीं चला है। मामले से जुड़े दो व्यक्तियों – लड़की व एक अन्य के मोबाइल का कॉल डीटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकालने के लिए भी टेक्निकल सेल में भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद परिणाम सामने होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    सगमा में श्रद्धा-भक्ति के साथ वासंतीय नवरात्र व हिंदू नववर्ष का शुभारंभ, मंदिरों में उमड़ी भीड़

    सगमा में श्रद्धा-भक्ति के साथ वासंतीय नवरात्र व हिंदू नववर्ष का शुभारंभ, मंदिरों में उमड़ी भीड़

    मझिआंव व बरडीहा में नवरात्रि की शुरुआत, मंदिरों में पूजा-अर्चना व कलश स्थापना

    मझिआंव व बरडीहा में नवरात्रि की शुरुआत, मंदिरों में पूजा-अर्चना व कलश स्थापना

    मेराल में चैत्र नवरात्र की धूम, हासनदाग देवी धाम सहित मंदिरों में कलश स्थापना

    मेराल में चैत्र नवरात्र की धूम, हासनदाग देवी धाम सहित मंदिरों में कलश स्थापना

    मेराल में विशाल कलश यात्रा के साथ नवाह पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

    मेराल में विशाल कलश यात्रा के साथ नवाह पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

    वार्ड नंबर 4 स्थित मझिआंव खुर्द गांव में बुधवार की रात्रि में दो घरों में हुई चोरी,एक लाख रुपये नगद सहित 5 लाख रुपए के गहनों की हुई चोरी

    वार्ड नंबर 4 स्थित मझिआंव खुर्द गांव में बुधवार की रात्रि में दो घरों में हुई चोरी,एक लाख रुपये नगद सहित 5 लाख रुपए के गहनों की हुई चोरी

    रांची में भाजपा की रणनीति के सामने महागठबंधन की राजनीति फेल, डिप्टी मेयर के चुनाव में मिली करारी शिकस्त

    रांची में भाजपा की रणनीति के सामने महागठबंधन की राजनीति  फेल, डिप्टी मेयर के चुनाव में मिली करारी शिकस्त
    error: Content is protected !!