मेराल के हड़ही पहाड़ से ढाई साल की मृतक आकृति कुमारी का दफनाए गए शव को तीसरे दिन पुलिस ने निकाला

Location: Meral

मेराल पुलिस द्वारा मंगलवार को मेराल पश्चिमी पंचायत के माधुरी टोला निवासी सकेंद्र शाह की ढाई वर्षीय पुत्री आकृति कुमारी का दफनाया गया शव को निकालकर गढ़वा पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। कोर्ट से परमिशन लेने के बाद थाना प्रभारी विष्णु कांत,नियुक्त मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी यशवंत नायक, चिकित्सक डॉक्टर दीपक सिन्हा एस आई दीपक कुमार, हरिशंकर ओझा आशीर्वाद महतो तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं मृतक बच्ची के परिजनों की उपस्थिति में हड़ही पहाड़ की तलहटी में दफनाया गया शव को निकाला गया। मामले को लेकर मृतक आकृति की मां किरण देवी द्वारा मेराल थाना में आवेदन दिया गया जिसके आधार पर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दफनाए गए शव को निकालने के लिए कोर्ट से अनुमति ली गई। किरण देवी द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार विगत 17 अगस्त को मृत बच्ची आकृति की सगी चाची रानी देवी द्वारा उसे कीटनाशक पिलाया गया जिसके बाद आकृति वोमिटिंग करने लगी। बच्ची की हालत बिगड़ता देख परिवार वालों द्वारा उसे मेराल के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मृतक आकृति के पिता सकेंद्र शाह तथा उसकी दादी बसंती कुंवर के अनुसार उसकी सगी चाची तथा वीरेंद्र शाह की पत्नी रानी देवी द्वारा कीटनाशक पिला दिया गया था जिससे उसकी मौत हो गई। सकेंद्र ने बताया कि बच्ची को दफनाने के 1 दिन बाद सच्चाई सामने आया, इसके बाद मृतक आकृति की मां किरण देवी द्वारा उक्त मामले को लेकर मेराल थाने में आवेदन दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दफन किए गए शव को निकालने के लिए न्यायालय से परमिशन लिया। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट तथा मेराल सी ओ यशवंत नायक, चिकित्सक डॉक्टर दीपक सिन्हा तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में दफनाए हुए शव को तीसरे दिन मंगलवार को निकाल कर पोस्टमार्टम हाउस सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया। इस मौके पर मृत बच्ची का चाचा वीरेंद्र शाह उसके मामा के अलावा स्थानीय मुखिया रामसागर महतो मुन्ना राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक आरोपित रानी देवी को घर में सुरक्षित रखा गया है। इस संबंध में प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट यशवंत नायक ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार मृतक बच्ची आकृति के शव को चिकित्सक की उपस्थिति में निकाल कर पोस्टमार्टम हाउस गढ़वा भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी विष्णु कांत ने कहा कि मृतक बच्ची आकृति की मां किरण देवी के आवेदन पर कोर्ट से परमिशन लेने के बाद दफनाए गए शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया है जहां से भेसरा को जांच के लिए रांची भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले का हर एंगल से गहनता पूर्वक जांच किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

मेराल के हड़ही पहाड़ से ढाई साल की मृतक आकृति कुमारी का दफनाए गए शव को तीसरे दिन पुलिस ने निकाला

मेराल। पुलिस द्वारा मंगलवार को मेराल पश्चिमी पंचायत के माधुरी टोला निवासी सकेंद्र शाह की ढाई वर्षीय पुत्री आकृति कुमारी का दफनाया गया शव को निकालकर गढ़वा पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। कोर्ट से परमिशन लेने के बाद थाना प्रभारी विष्णु कांत,नियुक्त मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी यशवंत नायक, चिकित्सक डॉक्टर दीपक सिन्हा एस आई दीपक कुमार, हरिशंकर ओझा आशीर्वाद महतो तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं मृतक बच्ची के परिजनों की उपस्थिति में हड़ही पहाड़ की तलहटी में दफनाया गया शव को निकाला गया। मामले को लेकर मृतक आकृति की मां किरण देवी द्वारा मेराल थाना में आवेदन दिया गया जिसके आधार पर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दफनाए गए शव को निकालने के लिए कोर्ट से अनुमति ली गई। किरण देवी द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार विगत 17 अगस्त को मृत बच्ची आकृति की सगी चाची रानी देवी द्वारा उसे कीटनाशक पिलाया गया जिसके बाद आकृति वोमिटिंग करने लगी। बच्ची की हालत बिगड़ता देख परिवार वालों द्वारा उसे मेराल के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मृतक आकृति के पिता सकेंद्र शाह तथा उसकी दादी बसंती कुंवर के अनुसार उसकी सगी चाची तथा वीरेंद्र शाह की पत्नी रानी देवी द्वारा कीटनाशक पिला दिया गया था जिससे उसकी मौत हो गई। सकेंद्र ने बताया कि बच्ची को दफनाने के 1 दिन बाद सच्चाई सामने आया, इसके बाद मृतक आकृति की मां किरण देवी द्वारा उक्त मामले को लेकर मेराल थाने में आवेदन दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दफन किए गए शव को निकालने के लिए न्यायालय से परमिशन लिया। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट तथा मेराल सी ओ यशवंत नायक, चिकित्सक डॉक्टर दीपक सिन्हा तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में दफनाए हुए शव को तीसरे दिन मंगलवार को निकाल कर पोस्टमार्टम हाउस सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया। इस मौके पर मृत बच्ची का चाचा वीरेंद्र शाह उसके मामा के अलावा स्थानीय मुखिया रामसागर महतो मुन्ना राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक आरोपित रानी देवी को घर में सुरक्षित रखा गया है। इस संबंध में प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट यशवंत नायक ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार मृतक बच्ची आकृति के शव को चिकित्सक की उपस्थिति में निकाल कर पोस्टमार्टम हाउस गढ़वा भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी विष्णु कांत ने कहा कि मृतक बच्ची आकृति की मां किरण देवी के आवेदन पर कोर्ट से परमिशन लेने के बाद दफनाए गए शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया है जहां से भेसरा को जांच के लिए रांची भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले का हर एंगल से गहनता पूर्वक जांच किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!