अवैध संबंध को लेकर भागलपुर में पति ने सिपाही पत्नी, मां और दो बच्चों की हत्या के बाद खुद लगा ली फांसी

Location: रांची


रांची: बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज वारदात की घटना सामने आई है। भागलपुर स्थित पुलिस लाइन के एक क्वार्टर से पांच लोगों की लाश बरामद की गई। एक साथ पांच लाश मिलने से पुलिस लाइन और भागलपुर में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
पंकज नाम के सनकी पति ने सिपाही पत्नी नीतू कुमारी, अपनी मां और दो बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद पंकज ने उसी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंकज ने कल रात इस घटना को अंजाम दिया। आज दिन में इस मामले की जानकारी लोगों को हुई।
पंकज का सिपाही पत्नी नीतू के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा और मारपीट होते रहती थी। कई बार यह झगड़ा सड़कों पर भी हुआ। घर में दो-तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था।
लड़ाई झगड़े से परेशान होकर पंकज ने कल रात सिपाही पत्नी, अपनी मां और अपने दो बच्चों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इस नोट में पंकज ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए लिखा है कि उसकी पत्नी का दूसरे के साथ अवैध संबंध था। वह परेशान होकर यह कदम उठा रहा है। पंकज आरा का और नीतू बक्सर की रहने वाली थी। दोनों ने आपस में प्रेम विवाह किया था। विवाह से पहले दोनों एक मॉल में काम करते थे। वहीं पर दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ था। बाद में 1915 में नीतू की सिपाही में नौकरी हो गई थी। पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में नीतू सास और बच्चों के साथ रहती थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!