Location: Garhwa
21 सितंबर को भाजपा पलामू प्रमंडल मिस संकल्प यात्रा के बहाने चुनावी आगाज करने की योजना तैयार कर ली है इसे लेकर गढ़वा जिला कार्यालय में भजापा की संकल्प यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , गोरखपुर से सांसद व भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता रवि किशन व पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसे लेकर भाजपा के गढ़वा जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि सकंल्प यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत 21 सितंबर को भवनाथपुर विधानसभा से होगी। यहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे।