16वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजवादी नेता गिरिवर पांडेय

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह प्रखर समाजवादी नेता स्व गिरिवर पांडेय की 16 वीं पुण्य तिथि पर स्थानीय पथ बिभाग के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियो ने स्व पांडेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि स्व पांडेय की जीवनी हम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। सादगी पूर्व जीवन व्यतीत करते हुए बिहार-झारखंड में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है।उन्होंने कहा कि स्व पांडेय गरीबो के मसीहा थे। जिसका परिणाम था कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें दो-दो बार क्षेत्र का विधायक चुना। वे जनता के दिलो में बसते थे। अगर राजनीति करने वाले हरेक लोग उनके विचारों को आत्मसात कर कार्य करें तो समाज को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि समाजवाद की लौ जलाए रखने में उनकी भूमिका हमेशा याद रखने वाली है। उन्होंने कहा कि वे हमारे बीच नही है लेकिन उनके विचार हमेशा हमारे साथ है।लोगों ने कहा कि आज के जनप्रतिनिधियों को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। वे सिर्फ एक व्यक्ति नही बल्कि एक विचार थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर हम उन्हें सच्ची सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है। स्व पांडेय गरीब,दलित, शोषितों के लिए उन्होंने पूरे जीवन संघर्ष किया। बिहार-झारखंड में आज भी लोग उन्हें प्रखर समाजवादी के रूप में याद करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्व पांडेय के पुत्र अभय पांडेय, संजय पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के कमलेश्वर पांडे, अनुमण्डल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, अमर नाथ पांडे, सेवानीबृत शिक्षक रामानंद पांडे, कांग्रेस के मोबिन अंसारी, बरूण बिहारी यादव, राजद के सुभाष मेहता,आग्रह विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!