
Location: Garhwa

गढ़वा :वर्ष 2025 में गढ़वा जिले से 19 जायरीन हज यात्रा पर मक्का शरीफ के लिए रवाना होंगे। हज समिति से जुड़े डॉ. असजद अंसारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी हज यात्रियों को 12 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका आयोजन गढ़वा शहर के मदरसा तब्लीगुल इस्लाम परिसर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य है।
डॉ. अंसारी ने बताया कि जिन 19 लोगों का चयन हुआ है, उनमें वसीमा, परवेज, तबस्सुम, अजमेरउल्लाह, शहनाज, मोहम्मद सैनुल्लाह, उस्मान, शकील, अफसाना, मोहम्मद मंजूर, रजिया, मोइनुद्दीन, इशरत, मोहम्मद सगीर, अकबर अली, बाजुल हक, लतीफ और कासिम अंसारी के नाम शामिल हैं।
डॉ. असजद अंसारी ने बताया कि इस बार गढ़वा जिले से हज पर जाने वाले लोगों की संख्या कम है। सामान्यतः हर वर्ष जिले से 60 से 100 जायरीन यात्रा पर जाया करते थे, लेकिन इस बार केवल 19 लोग ही यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अधिकतर लोग उमराह कर ले रहे हैं, जिसकी वजह से हज यात्रा में जाने वालों की संख्या घट रही है।
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में हज यात्रियों के प्रशिक्षण की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। गढ़वा जिले में यह प्रशिक्षण 12 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें हज से जुड़ी तमाम प्रक्रियाएं, नियम-कायदे की जानकारी दी जाएगी।