2013 से सेवा में जुटी जायंट्स आस्था, इस रामनवमी पर फिर रचा उदाहरण

गढ़वा : रामनवमी के पावन अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा “आस्था” की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी मुख्य सड़क, राजेश सोनी के आवास के सामने सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विराट राजा विश्वास ने की, जबकि संचालन निर्देशक राजेश सोनी द्वारा किया गया।

सेवा शिविर में शीतल जल, चना, बुंदिया और सोनपापड़ी की व्यवस्था की गई थी, जिसका लाभ गढ़वा के सभी अखाड़ों से निकले श्रद्धालुओं ने लिया। साथ ही, नगर के सभी अखाड़ों के अध्यक्ष व सदस्यों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र और शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जायंट्स गढ़वा अध्यक्ष राकेश केशरी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, नंद कुमार गुप्ता, विजय केशरी और मनोज केशरी मौजूद रहे।
विशेष रूप से पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी शिविर में पहुंचे और टीम का मनोबल बढ़ाया।

विराट राजा विश्वास ने बताया कि जायंट्स आस्था 2013 से लगातार ऐसे सेवा कार्य करती आ रही है और हर पर्व पर जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने का कार्य करती है।
उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने सभी जिलेवासियों को रामनवमी की बधाई दी और संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. अशोक सोनी, डॉ. आलोक कश्यप, सचिव वेद प्रकाश शर्मा, अनूप शर्मा, दीपक कश्यप, संजय कुमार सिंह, गौतम जायसवाल, गौतम गुप्ता, विनोद शर्मा, पवन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी
    error: Content is protected !!