20 को रांची आएंगे अमित शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, शिवराज का दौरा आज

Location: रांची


रांची : भारतीय जनता पार्टी 20 जुलाई को राज्य में विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधानसभा में जीत का मंत्र देंगे। 20 जुलाई को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की विस्तारित बैठक होने वाली है। इसमें मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता शामिल होंगे। बैठक मोराबादी मैदान में होगी। इसकी तैयारी चल रही है। प्रदेश भर से 20000 नेताओं और कार्यकर्ताओं के जमा होने की उम्मीद है। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विधानसभा में जीत का मंत्र देंगे। मौके पर चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा राज्य प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।
यह पहली बार होगा कि अमित शाह मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं नेताओं से सीधे रूबरू होंगे। भारतीय जनता पार्टी इस बार विधानसभा में पूरी रणनीति के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। संगठन को खास महत्व दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने को लेकर कई कार्यक्रम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसका परिणाम भी अच्छा मिल रहा है। भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने की हर रणनीति पर काम कर रही है । कोशिश है कि जो कमियां हैं उसे चुनाव से पूर्व दूर कर कर ली जाए।
इधर चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज रांची आने वाले हैं। वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे जबकि 16 को सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री और 17 जुलाई को झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत व रांची आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!