Location: Ramana

रमना में सर्राफा दुकान से 35 लाख की चोरी का खुलासा नहीं, व्यापारियों में आक्रोश

रमना: स्थानीय आभूषण एवं बर्तन दुकान में हुई 35 लाख से अधिक के जेवर और नगदी की चोरी का अब तक खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। घटना के तीन दिन बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

सर्राफा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार सोनी एवं संरक्षक अमित कुमार सोनी के नेतृत्व में संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों ने शनिवार को अपने प्रतिष्ठान आंशिक रूप से बंद कर थाना प्रभारी आकाश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने व्यापारी विकास कुमार सोनी की दुकान में हुई चोरी का शीघ्र उद्भेदन करने की मांग की

व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा कि 72 घंटे बीत जाने के बावजूद अपराधी अब तक पकड़ से बाहर हैं, जिससे व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 2-3 दिनों में चोरी का खुलासा नहीं हुआ, तो सभी सर्राफा व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे

इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रहा है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!