मडवनिया पंचायत सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

Location: Ramana

रमना: मडवनिया पंचायत सचिवालय के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया स्वीटी वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समृद्ध समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को उचित अवसर देकर ही महिला हितैषी पंचायत की परिकल्पना साकार की जा सकती है। साथ ही, उन्होंने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता में पूनम देवी, घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में वीणा देवी, कुर्सी रेस में उर्मिला देवी, पेंटिंग प्रतियोगिता में सुषमा देवी व किरण देवी, तथा स्वच्छता पुरस्कार के लिए मुनिया देवी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें गीत-संगीत और नशा मुक्ति अभियान पर आधारित नाटक का मंचन प्रमुख रहा।

मौके पर बीपीओ प्रभु टोप्पो, सीआई राजकुमार सिंह, जेई रवि कुमार, रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य शिवशंकर पांडेय, मटुकी सिंह, राजनाथ चौधरी, अक्षय कुमार, मीना देवी, किरण देवी, रेखा देवी, कलावती देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!