18 अवैध मवेशियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पलामू (मेदिनीनगर): चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निमिया आहर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 18 मवेशियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बकरीद पर कुर्बानी के लिए मवेशियों को ले जा रहा है।
सूचना की पुष्टि के बाद चैनपुर थाना गश्ती दल को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने न्यू मोहल्ला निमिया आहर के पास महताब कुरैशी (उम्र 28 वर्ष), पिता सलीम कुरैशी, निवासी मदरसा रोड शाहपुर, थाना चैनपुर, जिला पलामू को 18 मवेशियों के साथ पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके पर ही सभी मवेशियों को जब्त कर जब्ती सूची तैयार की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में चैनपुर थाना कांड संख्या 126/26, दिनांक 26.05.2026 दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!