बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर : उपायुक्त

  • Ruby Pathak - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRuby Pathak
  • पलामू
  • Regional News
  • May 27, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


पलामू: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया एक संवेदनशील माध्यम बन गया है, जहां फेक न्यूज, भ्रामक पोस्ट एवं आपत्तिजनक वीडियो तेजी से फैलते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका रहती है। उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने और किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। साथ ही कहा कि लोग पर्व के दौरान ऑब्जर्वर की भूमिका निभाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 के तहत जिन लोगों को नोटिस निर्गत किया गया है, उनका तामिला संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों के सहयोग से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि बकरीद पर्व जिले में शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो।
इस अवसर पर विभिन्न बीडीओ और सीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!