172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद सिपाही जितेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

गढ़वा :172 बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने आज शहीद सिपाही जितेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर राजकीय अभियंत्रिकी महाविद्यालय, वसौरा, डाल्टनगंज (पलामू) में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर 172 बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शहीद की वीरता और उत्कृष्ट कार्यशैली को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद की पत्नी निरावती देवी, ग्राम मुखिया गुड्डी देवी, राजकीय अभियंत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य संजय सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

विदित हो कि शहीद जितेंद्र सिंह 98 बटालियन सीआरपीएफ, श्रीनगर में तैनात थे और शादी के एक वर्ष बाद ही देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उनका बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज
    error: Content is protected !!