
Location: Manjhiaon
मझिआंव: नगर पंचायत के मेन रोड निवासी एवं जन वितरण प्रणाली के पूर्व दुकानदार 110 वर्षीय कुंवर साव का गुरुवार रात्रि 10:30 बजे निधन हो गया। वे अपने क्षेत्र में एक चर्चित व्यक्तित्व थे।
उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शुक्रवार को स्थानीय कोयल नदी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्र शांति प्रकाश ने मुखाग्नि दी।
शोक स्वरूप एफसीआई गोदाम बंद रखा गया। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सांसद प्रतिनिधि शोभा जयसवाल, डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कमलापुरी, समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
