11 साल बेमिसाल अभियान को लेकर भाजपा ने कसी कमर, मंडलवार प्रभारी घोषित

Location: Garhwa

गढ़वा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा “11 साल बेमिसाल – विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन, संकल्प और गरीब कल्याण” कार्यक्रम को लेकर जोरशोर से तैयारी की जा रही है।

इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने मंडल स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर कार्ययोजना को धार दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और अब इन कार्यों को जनसंवाद के माध्यम से जनता के बीच ले जाना भाजपा का संकल्प है।

कार्यक्रम के संयोजक रितेश चौबे ने बताया कि 12 जून से 14 जून तक जिले के सभी मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं के माध्यम से मंडल से लेकर बूथ स्तर तक की गतिविधियों की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके बाद मंडलों में जनजागरूकता, सेवा कार्य, संवाद अभियान समेत विविध कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

जिलेभर के विभिन्न मंडलों में जिन प्रमुख नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:रमकंडा – ओमप्रकाश केशरी,डंडा – रितेश चौबे, रंका (उत्तर) – चंद्रमणि धर दुबे, रंका (दक्षिण) – सच्चिदानंद तिवारी,चिनियां – सुरेन्द्र विश्वकर्मा, गोवावल – हरेन्द्र दुबे,गढ़वा ग्रामीण – मुरली श्याम सोनी, गढ़वा नगर – बिनोद तिवारी, मेराल (उत्तर) – राजकुमार मधेशिया,मेराल (दक्षिण) – विवेकानंद तिवारी, बंशीधर नगर – राजीव रंजन तिवारी, बंशीधर ग्रामीण – मधुलता कुमारी,सगमा – इंद्रमणि जायसवाल,विशुनपुरा – ओमप्रकाश गुप्ता, रमना – शैलेश चौबे, डंडई – मुकेश चौबे, धुरकी – लक्ष्मण राम, खरौंधी – अनील चौबे, भवनाथपुर – मनोज पहाड़ीया, हरिहरपुर – संजय यादव, केतार – विकास स्वदेशी, भंडरिया – उत्तम पाण्डेय, बड़गड़ – रूप निरंजन सिन्हा, कांडी – ओमप्रकाश तिवारी, बरडीहा – रविन्द्र पासवान, मझिआंव नगर – रामलला दुबेमझिआंव ग्रामीण – रामशीष तिवारी यह नाम शामिल है।                         कार्यक्रम को जनआंदोलन बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। मंडल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यशालाएं आयोजित कर जनता के बीच केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!