10 लक्खा लूट कांड का 3 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने घर से धर दबोचा

Location: Ranka

रंका

रंका थाना क्षेत्र के अनहर -बाहोकुदर गांव में तीन साल पूर्व हुई दस लाख रुपए की लूट की घटना में शामिल फरार चल रहे लूटेरे बुद्धि नारायण यादव को रंका पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस बावत थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि तीन साल पूर्व रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव निवासी मोबीन अंसारी मेराल थाना क्षेत्र के तसरार गांव निवासी कामिल अंसारी को ट्रक से कोयला लाने के लिए पन्द्रह लाख रुपए देने के लिए छत्तीसगढ़ से अपने कुछ रिश्तेदारों के पास से उधार लेकर मोटरसाइकिल के माध्यम से वापस अपने घर आ रहा था इसी बीच अनहर एवं बाहोकुदर गांव के बीच जंगल में शाम करीब साढ़े सात बजे छः हथियार बंद लुटेरों ने हथियार का भय दिखाकर डिक्की में रखे दस लाख नकद एवं पांच लाख रुपए का चेक लूट लिया था घटना के दूसरे दिन अनहर गांव निवासी शंकर यादव समेत पांच अज्ञात लुटेरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जहां तत्कालिन पुलिस पदाधिकारी द्वारा शंकर यादव की गिरफ्तारी के बाद उसके निशान देसी पर पांच लाख का चेक एवं कुछ राशि की बरामदगी हुई थी शंकर यादव की गिरफ्तारी के बाद उसके अन्य साथियों की पहचान हुई थी घटना के बाद से बुद्धिनरायण यादव फरार चल रहा था बुधवार के देर रात्रि उसके घर में होने की सूचना पर पुलिस ने उसे गुरुवार के सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Mahendra Ojha

Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

News You may have Missed

सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान
error: Content is protected !!