हुर मधेया अनजान शहीद का सालाना उर्स-ए-पाक अकीदत व मसर्रत के साथ मनाई गई

Location: Garhwa

गढ़वा प्रखंड के हुर मधया गांव स्थित हजरत अब्दुल लतीफ बियाबानी रहमतुल्लाह अलैह (अनजान शहीद) का सालाना उर्स-ए-पाक आज रविवार को अकीदत व मसर्रत के साथ मनाई गई।

उर्स-ए-पाक में झारखंड प्रदेश के अलावे बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के अकीदतमंद ने शिरकत किया। हजरत अब्दुल लतीफ बियाबानी रहमतुल्लाह अलैह (अनजान शहीद) के सलाना उर्स- ए- पाक के मौके पर मुस्लिम समुदाय के साथ हिन्दू समुदाय के लोग भी श्रद्धा के साथ मजार पर प्रसाद चढ़ाने के साथ ही चादरपोशी की। वहीं अकीदतमंदों अपने अपने मन्नत के मुताबिक बच्चों का मुंडन कराया। इसके अलावा मजार के पास ही सिरनी बनवाकर फातिहा कराया। उर्स के दौरान उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिये उर्स- पाक मैनेजिंग कमेटी, रहबर वेलफेयर सोसाइटी, अंजुमन शाने वतन व सुन्नते इस्लामिया कमेटी ऑफ गढ़वा के द्वारा नियंत्रक कक्ष का निर्माण किया गया था। मजार- ए- शरीफ पर सबसे पहला चादर आयोजन कमेटी के द्वारा चढ़ाया गया। उर्स- ए- पाक को सफल बनाने में मो कुद्दूस खां, मो शमीम अंसारी, मो इस्लाम अंसारी, मो फसिउल्लाह, आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। उर्स-ए-पाक को लेकर जायरीन शनिवार की शाम से ही पहुंचने लगे थे। इधर उर्स के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!