हिंदूवादी संगठनों ने पशु तस्कर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Location: पलामू

विश्रामपुर।हिंदूवादी सगठनों द्वारा रविवार को एक पिकअप वाहन द्वारा अवैध तरीके से तस्करी कर ले जा रहे पांच गौवंशी पशुओं को पकड़कर विश्रामपुर पुलिस को सौंपा.जानकारी के अनुसार गढ़वा की ओर से एक पिकअप वाहन (जेएच 03 एक्यू 4159) पर पांच पशु अमानवीय तरीके से लादकर ले जाया जा रहा था.तभी रेहला बीसीसीएल गेट के पास हिंदूवादी संगठन के लोगो ने देखा और उसका पीछा किया.विश्रामपुर स्टैंड के पास पशु लदे पिकअप वाहन को पकड़ा और उसे विश्रामपुर पुलिस के हवाले किया. थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया की अवैध रुप से पांच गोवंशीय पशुओं को लेकर जा रही पिकअप वाहन को जप्त करते हुये पशुओं को स्थानीय लोगों के देखरेख में जिम्मेनामे पर दे दिया है.उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित गोवंशीय पशु तस्करी में चालक लालमन पासवान व वाहन मालिक आजम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.वहीं विश्रामपुर थाना कांड संख्या-11/2025 झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम- 2005 व पांच पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम-1960 के अन्तर्गत अंकित किया गया.श्री चौबे ने बताया कि चालक लालमन पासवान गढ़वा जिला स्थित थाना नगर उंटारी के मरचवा गांव के रहने वाला है.वही वाहन मालिक आजम अंसारी गढ़वा जिला स्थित थाना नगर उंटारी के कुसडर गांव का रहने वाला है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!