ससुराल में झगड़ा कर 25 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पड़वा थाना क्षेत्र के सिक्का गांव निवासी नंदन कुमार उम्र 25 वर्ष अपने ससुराल में पत्नी से झगड़ा कर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि नंदन कुमार शनिवार की दोपहर अपना ससुराल सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव गया था। रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे किसी बात को लेकर नंदन कुमार का अपने पत्नी और सास से झगड़ा हो गया। इसी बीच गुस्से में आकर नंदन कुमार जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।जिसके बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई।उसके बाद ससुराल वालों के द्वारा घायल नंदन कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर नंदन कुमार के बहन और माता-पिता अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में नंदन कुमार का इलाज करवा रहे हैं।वही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंच कर नंदन कुमार के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!