स्वास्थ्य मंत्री की नीतियों पर भाजपा का निशाना, गुटखा प्रतिबंध को बताया झूठी उपलब्धि

Location: Garhwa

गढ़वा:भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि गुटखा पर प्रतिबंध लगाकर मंत्री अपनी झूठी उपलब्धि दिखाने में लगे हैं, जबकि इसका छोटे व्यवसायियों पर गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है और इस पर मंत्री हमेशा मौन रहते हैं।

रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार शराब बेचकर झारखंड के युवाओं को शराबी बना रही है, जिससे झारखंड का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई घर-परिवार शराब के कारण बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री गुटखा बेचने पर प्रतिबंध लगाकर झूठी वाहवाही लूटने में लगे हुए हैं।

चौबे ने यह भी कहा कि झामुमो सरकार रोजगार देने में पूरी तरह विफल है और छोटे व्यवसायियों का रोजगार छीन रही है। गढ़वा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है, जहां अधिकारी और डॉक्टरों की मनमानी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन ने कहा कि गुटखा बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर सरकार व्यापारियों को परेशान करने का अभियान चला रही है। उन्होंने मंईया सम्मान योजना के नाम पर धन उगाही का भी आरोप लगाया।

इस मौके पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल, रुपु महतो, बीरेंद्र चौधरी सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!