सड़क जाम करने पर होगी सख्त कार्रवाई, एसडीओ ने दी चेतावनी

Location: Garhwa

गढ़वा:सड़क दुर्घटनाओं या अन्य मांगों के विरोध में रोड जाम कर सार्वजनिक आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई होगी। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा करना न केवल गैरकानूनी है बल्कि अनैतिक भी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे सड़क जाम जैसी गतिविधियों का समर्थन न करें।

शव रखकर जाम लगाना अमानवीय
एसडीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगाना अमानवीय और निंदनीय है। यह न केवल मृतक का अनादर है बल्कि कानून का उल्लंघन भी है। उन्होंने इसे मानव अधिकारों के खिलाफ असंवैधानिक कृत्य बताया।

अराजक तत्वों पर होगी कार्रवाई
संजय कुमार ने कहा कि अक्सर दुर्घटनाओं के बाद मृतक के परिजनों की इच्छा के विरुद्ध अराजक तत्व मौके का फायदा उठाकर जाम लगाते हैं। अब ऐसे मामलों की वीडियोग्राफी कर सभी पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी। संबंधित अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को भी इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत सख्त प्रावधान
एसडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम की धारा 8B के तहत राजमार्ग जाम करना संज्ञेय अपराध है। इसके लिए दोषियों को 5 साल तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
    error: Content is protected !!