स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, बैंकों को ऋण स्वीकृति और भुगतान में तेजी लाने का निर्देश

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 9, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर (पलामू)। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि पीएमएफएमई योजना के तहत निर्धारित 75 के लक्ष्य के विरुद्ध 91 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजे गए हैं, लेकिन अब तक केवल चार आवेदनों को ही स्वीकृति मिली है। इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए स्वीकृति और लाभुकों के खातों में राशि भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जिले में अब तक 909 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उपायुक्त ने बैंकवार लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया।
ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त श्री शेखावत ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि स्वीकृत मामलों का नियमानुसार जल्द निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पलामू में उद्योगों के विकास से आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके लिए बैंकों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।
उपायुक्त ने बैंकों को बिना किसी ठोस और तकनीकी कारण के आवेदनों को अस्वीकृत नहीं करने की भी हिदायत दी। बैठक में जिला उद्योग महाप्रबंधक रघुबर सिंह, एलडीएम अशोक श्रीवास्तव, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा उद्योग विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!