Location: कांडी
प्रखंड क्षेत्र के सुंडीपुर स्थित श्री हनुमान मंदिर में राधा-कृष्ण एवं शिवलिंग स्थापना सह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर सुंडीपुर संगम तक पहुंची, जहां श्रद्धालु महिलाओं ने विधि-विधान से जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में स्थापित किया। पूरे मार्ग में भक्ति गीत, जयकारे और धार्मिक नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पाण्डे, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, आयोजन समिति अध्यक्ष कारण शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष कारण शर्मा ने इसे क्षेत्र की आस्था और एकता का प्रतीक बताया तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भागीदारी की अपील की।
समिति के अनुसार यह धार्मिक कार्यक्रम आगामी दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें हवन, पूजन एवं भंडारे सहित विभिन्न अनुष्ठान आयोजित किए











