नगर उंटारी में “रुआर 2026” कार्यशाला आयोजित, 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर प्लस टू उच्च विद्यालय, नगर उंटारी के सभागार में “रुआर 2026” कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि मथुरा पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजनाथ राम तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बीरेंद्र प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बीपीओ बीरेंद्र प्रसाद ने “रुआर 2026” कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार ने कहा कि अनामांकित बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को गांव-टोले में जाकर अभिभावकों से संपर्क करने और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
सांसद प्रतिनिधि मथुरा पासवान ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा जताया और शिक्षा को राष्ट्र विकास का आधार बताया। वहीं विधायक प्रतिनिधि राजनाथ राम ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है और इसमें अभिभावकों की भूमिका अहम है।
नगर पंचायत अध्यक्ष बबलू प्रसाद ने विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष संध्या देवी ने शिक्षकों से अधिक मेहनत करने की अपील की। वार्ड पार्षद ओमप्रकाश चौबे ने भी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में सहयोग की बात कही।
कार्यक्रम में कई बीआरपी, शिक्षक एवं सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!